सुल्तानगंज: उत्तरवाहिनी गंगा स्थित अजगैबीनाथ धाम में अंधेरे से श्रद्धालु परेशान!
श्रावणी मेले के दौरान अजगैबीनाथ धाम परिसर और उत्तरवाहिनी गंगा तट पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरा होने के कारण गंगा में फिसलने और डूबने जैसी दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।