सीतापुर: रसूलपुर में सड़क पर जा रही 5 वर्ष की मासूम बच्ची को दूध के डाले ने कुचला, हुई दर्दनाक मौत
जनपद के सदरपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में सड़क पर जा रही 5 वर्ष की मासूम बच्ची को तेज रफ्तार दूध कर डाले ने कुचल दिया था। हादसे में बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी, बच्ची की मौत हो जाने के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया, जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्ची के शव को कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है।