दिल्ली में फैज़-ए-इलाही मस्जिद, तुर्कमान गेट के पास MCD द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाने के अभियान पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बुधवार शाम 5:00 बजे कहा, "आप (बीजेपी सरकार) अतिक्रमण हटाने के नाम पर कितनी मस्जिदें गिराएंगे? आप अपने राजनीतिक एजेंडे को चलाने के लिए इसी तरह नफ़रत फैलाते हैं।