मेरठ के जिला महिला अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में खड़ी निष्प्रयोज्य एम्बुलेंस में शनिवार देर शाम आग लगने के बाद रविवार सुबह सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अस्पताल प्रबंधन के लोग भी मौजूद रहे, लेकिन आग का कोई कारण स्पष्ट नहीं हो सका।