खरगोन। केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के नाम परिवर्तन और उसमें किए जा रहे प्रस्तावित बदलावों को लेकर विवाद शुरू हो गया है। इन परिवर्तनों के खिलाफ आदिवासी एवं दलित संगठनों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे संगठन के कार्यकर्ता जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।