रामगढ़/जिला प्रशासन द्वारा रामगढ़ प्रखंड के सभी 27 पंचायतों के मुखिया और पंचायत सचिवों के माध्यम से कंबल उठाव कराया गया। बीडीओ के अनुसार प्रत्येक पंचायत के 130 कंबल वितरण हेतु उपलब्ध कराई गई है। सोमवार 1,00 पीएम को कांजो पंचायत के पंचायत सचिव पंकज कुमार की देखरेख में मुखिया,वार्ड सदस्य ने पंचायत भवन परिसर,रोलडीह,कांजो आदि गांवों में कंबल का वितरण कराया गया।