मांडर प्रखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सोमवार दोपहर तीन बजे मांडर कॉलेज सभागार में बैठक हुई। अंचल अधिकारी चंचला कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सरकारी व निजी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 26 जनवरी का मुख्य कार्यक्रम मांडर कॉलेज मैदान में होगा, जहां झंडोत्तोलन व मार्च पास्ट में राज्य के कृषि मंत्री शामिल होंगे।