परसिया: पल्स पोलियों अभियान में बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा,28 हजार 650 बच्चों को तीन दिनों में पिलाएंगे दवा
बच्चों को पोलियो मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे पल्स पोलियो अभियान में रविवार को बच्चों को दवा पिलाने का काम शुरू हुआ। परासिया अस्पताल से डा सुधा बक्शी ने बच्चों को दस बजे दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। तीन दिनों के इस अभियान में इस बार 28हजार 650 बच्चों को पोलियों मुक्त करने दो बूंद दवा पिलाई जाएगी।पहले दिन केंद्र पर दवा पिलाई जाएगी।