सरकार द्वारा नवाचारी फसलों और तकनीकों को अपनाकर ही किसान मालामाल हो सकते है तथा उनकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। उक्त विचार कृषि विज्ञान केंद्र प्रतापगढ़ के प्रभारी वैज्ञानिक डॉक्टर बीएल रोत ने कट्स द्वारा आयोजित सूरजमुखी की फसल में समन्वित कीट एवं पोषक तत्त्व प्रबंधन पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए। उक्त कार्यक्रम बिजानिया में हुआ।