डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे तक मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उमंग हेल्प डेस्क के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम 'मन कक्ष', नर्मदापुरम की टीम ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी। इस दौरान कुल 111 लोगों की स्क्रीनिंग की गई।