बीना: अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के असफल प्रयास,खिमलासा फाटक अंडरब्रिज बढ़ाएगा फिर मुसीबत
#jansamasya
Bina, Sagar | Jun 4, 2026 ख़िमलासा रोड पर ब्रिज निर्माण को लेकर रेलवे फाटक को बंद किए जाने के बाद स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के लिए भी यह मुसीबत बन गया है।साईं धाम कॉलोनी अंडर ब्रिज और बरदोरा अंडर ब्रिज को एक साल बीत जाने के बावजूद अभी तक मरम्मत नहीं किया गया है और न ही इन मार्गों का उचित निर्माण हो सका है।जिसकी वजह से वाहन चालक पूरे एक साल से भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं।