मिर्ज़ापुर: चंदइपुर में घर पर चढ़कर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में देहात कोतवाली में चार पर दर्ज हुआ मुकदमा
देहात कोतवाली क्षेत्र के चंदइपुर में घर पर चढ़कर गाली गलौज करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पीड़ित की शिकायत पर देहात कोतवाली पुलिस ने कटारी सिंह समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित दिलीप सिंह गहरवार ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर दबंग घर पर चढ़ कर गाली गलौज और मारपीट की। भतीजे को मार दिया। मामले में रपट दर्ज कर ली गई है।