गौरिहार: 7 साल पुराने लूट के मामले का फरार वारंटी गिरफ्तार, न्याय पथ अभियान में गौरिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
एसपी रजत सकलेचा के निर्देश पर थाना गौरिहार पुलिस ने वर्ष 2019 के 7 साल पुराने लूट के मामले में फरार वारंटी सुनील राजपूत निवासी भरवारा, जिला महोबा (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद शनिवार की शाम 5 बजे आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।