बारा: कांटी गांव में आंधी-तूफान से उजड़े घर, पीड़ित ने प्रधानमंत्री आवास की लगाई गुहार
जसरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा कांटी में तेज आंधी-तूफान ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।कई घरों की छतों पर लगी सीमेंट की सीटें टूट गईं,जिससे लोगों के लिए रहना मुश्किल हो गया है।पीड़ित परिवार खुलेआसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।ग्रामीणों नेआज गुरुवार सुबह10:00के आसपास मीडिया के सामनेआकर योगी सरकार से जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास दिलाने की मांग की है।