नानपारा: ढोंढे गांव के मैदान पर क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला, अरमान इलेवन ने सोहेल इलेवन को 10 विकेट से हराया
नवाबगंज के ढोड़े गांव मैदान पर शनिवार को डीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच में अरमान इलेवन ढोड़े गांव ने सुहैल इलेवन नवाबगंज को दस विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुहैल इलेवन नवाबगंज ने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 61 रन बनाए। टीम की ओर से साहिल ने सर्वाधिक 24 रन बनाएं।