हरसूद: नवीन बस स्टैंड निर्माण के 11 साल बाद भी बसों का संचालन नहीं हो पाया
Harsud, Khandwa | Mar 29, 2026 नगर परिषद छनेरा नया हरसूद द्वारा लाखों रुपए की लागत से फीलगुड चौराहे के समीप नवीन बस स्टैंड का निर्माण करवाया गया था। नवीन बस स्टैंड के निर्माण के करीब 11 साल बाद भी वहां से बसों का संचालन प्रारंभ नहीं हो पाया है। जिसके चलते फीलगुड चौराहे पर यहां वहां बसों के खड़े रहने से जहां एक और आवागमन प्रभावित होता है वहीं दूसरी ओर आमजन को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।