आगरा: आगरा में भीषण गर्मी का कहर,236 लोग हीटवेव से हुए बीमार,29 साल बाद तापमान ने 48 डिग्री सेल्सियस का छुआ आंकड़ा
Agra, Agra | May 20, 2024 आगरा में भीषण गर्मी और दिन में चलने वाली हीटवेव से अब तक 236 लोग बीमार पड़ चुके हैं। जिनका उपचार शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों में चल रहा हैं। रविवार को तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहा,जिसने 29 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। जिला प्रशासन ने गर्मी को लेकर एडवाइजरी भी जारी की हैं।