मध्य प्रदेश के खंडवा के सिंगाड़ तलाई क्षेत्र में आंगनबाड़ी भवन के पास लगे विद्युत खंभे में सोमवार शाम 7 बजे के लगभग करंट उतरने से दो स्वानों की मौके पर ही दुखद मौत हो गई। गनीमत रही कि उसी समय आसपास बच्चे खेल रहे थे, लेकिन वे करंट की चपेट में नहीं आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।