मुरैना नगर: देवस्थान से लौट रहे तीन युवकों पर सांड बना मौत, औरठी के पास बाइक भिड़ी, घायल अस्पताल में भर्ती
मुरैना जिले की पोरसा तहसील के जोटई गांव निवासी 18 वर्षीय अतुल श्रीवास अपने भाई आलोक और बेटू के साथ बाइक से देवस्थान गया था। लौटते समय औरठी गांव के पास अचानक सड़क पर आए सांड से बाइक टकरा गई, जिससे तीनों घायल हो गए। घायलों को पोरसा अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर घायल अतुल को जिला अस्पताल रेफर किया गया।प्राथमिक उपचार के बाद किया भर्ती जहाँ इलाज जारी है।