चौगाईं: मसर्हिया गांव के एक घर से पुलिस ने अवैध एक नाली बंदूक के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Chaugain, Buxar | Feb 23, 2024 मसर्हिया गांव के एक घर से पुलिस ने अवैध एकनाली बंदूक के साथ युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने युवक को एसपी के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए बक्सर ले गए। जहां से उसे जेल भेज दिया जाएगा। गिरफ्तार युवक उक्त गांव के शिवभजन सिंह है। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार युवक गांव में बन्दूक के साथ घुमकर अपने घर पहुंचने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी।