रामकथा अमृत वर्षा, अष्टादश पुराण और गो-गोपाल महायज्ञ के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। आल्हा चौक स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से शुरू हुई यात्रा तहसील चौराहा, मुख्य बाजार, ऊदल चौक और सुभाष चौक होते हुए गुजरी। महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर मंगलगीत गाए और भक्तिगीतों पर थिरकती रहीं।