जबलपुर के मदन महल महानंदा स्थित गट्टू बस बॉडी मेकर में गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे आरटीओ के अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया, जांच के दौरान गट्टू बस बॉडी मेकर में उपस्थित कर्मचारियों द्वारा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज पेश नहीं किए जा सके, जिसके कारण जांच पर आए आरटीओ अधिकारियों ने गट्टू बस बॉडी मेकर में सरकारी ताला लगा कर सील कर दिया हैं