पौड़ी: हे.न.ब गढ़वाल विश्वविद्यालय पौड़ी में अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर कार्यशाला में युवाओं को मिली जागरूकता
Pauri, Garhwal | Sep 15, 2025 एच.एन.बी. गढ़वाल विश्वविद्यालय, पौड़ी में 15 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने लोकतंत्र की महत्ता, नागरिक जिम्मेदारियों और सामाजिक समस्याओं पर विचार साझा किए। कार्यक्रम का अध्यक्षीय भाषण प्रो. उमेश चंद्र गैरोला, निदेशक, डॉ. बी.जी.आर. परिसर, ने दिया।