भिवानी: स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी मतदान केंद्रों की होगी वेबकास्टिंग: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी महावीर कौशिक ने कहा कि विधानसभा आम चुनाव 2024 को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करवाने के लिए जिला में 941 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। विधानसभा चुनाव को पारदर्शी ढ़ंग से करवाने के लिए वेबकास्टिंग के कार्य हेतु जनप्रतिनिधि अधिनियम 1951 की धारा 159 के तहत जिला सांख्यिकी अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया।