भिवानी: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 दिसंबर को होगा: सीजेएम
हरियाणा राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन डीआर चालिया के मार्गदर्शन में राट्रीय लोक अदालत का 14 दिसंबर 2024 को आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत में दोनों पक्षों की सहमति से केस का निपटारा किया जाता है।