बक्सर: नगर के बाईपास रोड पर पलटा ई-रिक्शा, नशे में था चालक
Buxar, Buxar | Jan 16, 2025 नगर के बाईपास रोड में सड़क पर चल रहे ई रिक्शा अचानक असंतुलित होकर पलट गया. जिसके बाद सड़क पर अचानक अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया. दुर्घटना गुरुवार को 9:30 के करीब बायपास रोड में घटी है. हालांकि इस दुर्घटना में किसी को हताहत होने की सूचना नहीं है. दुर्घटना बायपास रोड में ज्योति प्रकाश चौक की तरफ जा रहा ई रिक्शा अचानक सोन कैनाल नहर के किनारे सड़क पर पलट गया.