हरदा: हरदा में अतिक्रमण पर नगर पालिका का बुलडोजर, मानपुरा क्षेत्र में हटाए गए सड़क किनारे कब्जे।
Harda, Harda | Jun 10, 2026 हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर नगर पालिका द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बुधवार को मानपुरा क्षेत्र में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई की गई। नगर पालिका का यह विशेष अभियान प्रत्येक बुधवार को संचालित किया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान कुछ युवकों और नगर पालिका कर्मचारियों के बीच हल्की बहस की स्थिति बनी।