छोटीसादड़ी: ई-रवन्ना सेवा बंद होने से रेड ऑकर खनन कारोबार ठप, व्यापारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
छोटीसादड़ी क्षेत्र में रेड ओकर खनन से जुड़े पट्टाधारियों और व्यापारियों ने खनिज विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ नाराजगी जताते हुए उपखंड अधिकारी यतीन्द्र पोरवाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में खनन व्यवसायियों ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा बिना किसी लिखित आदेश, नोटिस अथवा ईमेल सूचना के अचानक ई-रवन्ना सेवा बंद कर दी गई, जिससे जिले की खदानों से खनिज परिवहन पूरी तरह ठ