सीतामढ़ी समाहरणालय परिसर में जिला पदाधिकारी रिची पांडे की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मातृ-शिशु स्वास्थ्य, उच्च जोखिम प्रसव पहचान, टीकाकरण, IFA-कैल्शियम उपलब्धता, संस्थागत प्रसव बढ़ाने, फाइलेरिया-कालाजार नियंत्रण एनसीडी स्क्रीनिंग तथा अस्पताल सेवाओं की गुणवत्ता पर विस्तृत समीक्षा की गई।