हरलाखी थाना के पिपरौन गांव के बरहड़वा टोल में रविवार को गांव से दूर नहर किनारे आम के पेड़ पर फंदे से लटका एक युवक का शव बरामद होने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक युवक की पहचान बरहड़वा टोल निवासी संजय महतो के 19 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही हरलाखी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और