अलीगंज: तेज रफ्तार अज्ञात 4 पहिया वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, तीन गंभीर घायल, पुलिस ने कराया सीएचसी जैथरा में भर्ती
Aliganj, Etah | Apr 29, 2026 जैथरा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए,जैथरा पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा पर भर्ती कराया है बुधवार की दोपहर करीब 3:30 बजे जैथरा पुलिस ने बताया अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है अभी किसी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं है।