देहरादून: उत्तराखंड में एक वर्ष तक नहीं बढ़ेगी वाहन फिटनेस की फीस, CM पुष्कर सिंह धामी ने दी बड़ी राहत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य सरकार ने उत्तराखंड के वाहन स्वामियों को महत्वपूर्ण राहत प्रदान करते हुए पुराने यानि की (15 वर्ष) कमर्शियल वाहनों की फिटनेस फीस में वृद्धि को आगामी 21 नवंबर 2026 तक स्थगित कर दिया है। इस संबंध में परिवहन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।