देहरादून: नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने फर्जी पहचान पर रह रहे बांग्लादेशी को महिला के साथ दबोचा, फर्जी दस्तावेज बरामद
ऑपरेशन ‘कालनेमि’ के तहत देहरादून की नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे देहरादून में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक ममून हसन और उसकी सहयोगी रीना चौहान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला व पुरुष नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में फर्जी नाम-पते से रह रहे हैं।