गोमिया: रामगढ़ में दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत, बड़की पुन्नू और महुआटांड़ के ग्रामीण रहें सतर्क
Gumia, Bokaro | Apr 3, 2026 गोमिया के बड़की पुन्नू और महुआटांड़ के ग्रामीण सतर्क रहें।आज शुक्रवार समय लगभग साढ़े बारह बजे वन विभाग ने सूचना जारी करते हुए बताया कि सभी ग्रामवासियों को सूचित किया जाता है कि 5 हाथियों का आक्रामक झुंड बोकारो जिला पार कर चुका है और रामगढ़ में 3 लोगों की जान ले ली है। यह दुखद घटना अहले सुबह हुई जब एक व्यक्ति महुआ चुन रहा था।