शुजालपुर: विवाहित महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर दी अपनी जान।
शुजालपुर मंडी में बुधवार सुबह एक विवाहित महिला ने अपने निजी मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।मकान में आटा चक्की का संचालन करते हैं पति मृतका की पहचान 28 वर्षीय अनीता पति महेंद्र राठौर के रूप में हुई है। अनीता का मायका कालापीपल थाना क्षेत्र के ग्राम खोखराकला में है।