अशोक नगर: बीना-ग्वालियर ट्रेन में युवक का शव शौचालय में लटका मिला, पुलिस ने अशोकनगर स्टेशन पर निकाला
बीना से ग्वालियर जा रही एक ट्रेन के शौचालय में एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला है। यह घटना गार्ड रूम के पास वाले डिब्बे में हुई। युवक की शर्ट से खिड़की पर उसका शव लटका हुआ था। काफी देर तक शौचालय का दरवाजा नहीं खुलने पर संदेह हुआ। अशोकनगर स्टेशन पर आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई हलचल नहीं होने पर जीआरपी को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची।