जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देशन उपजिलाधिकारी/प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में आज जनपद अमेठी की सभी चार तहसीलों—गौरीगंज, अमेठी, मुसाफिरखाना और तिलोई—में स्वावलम्बन कैंपों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम “मिशन शक्ति अभियान 5.0” की थीम “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” के अंतर्गत आयोजित किया गया।