देवघर: कुंडा थाना क्षेत्र से महज 30 मीटर की दूरी पर स्थित एक ज्वेलरी दुकान में चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को दिया अंजाम
कुंडा थाना से महज 30 मीटर की दूरी पर स्थित एक ज्वेलरी दुकान में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया घटना की जानकारी उस समय हुई जब सोमवार सुबह 10:00 बजे दुकान मालिक दुकान खोलने पहुंचा उन्होंने देखा की दुकान का वेंटीलेटर टूटा हुआ है और अंदर सामान बिखरा पड़ा है दुकान मालिक पवन बरनवाल के अनुसार चोर वेंटीलेटर के रास्ते दुकान में घुसा कीमती सामान चुरा लिया