चौरीचौरा थानाक्षेत्र के शत्रुध्नपुर (फुटहवाइनार) निवासी मजदूर लखन कन्नौजिया (25) पुत्र स्व. किशोर कन्नौजिया की सोमवार को बेंगलुरु में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वहां की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लखन कन्नौजिया बेंगलुरु में रहकर पेंट पॉलिश का कार्य करता था। सोमवार को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।