मुज़फ्फरनगर: नगर क्षेत्र में बेतरतीब तरीके से खड़े 59 वाहनों का ट्रैफिक पुलिस ने किया चालान, वाहन स्वामियों में मचा हड़कंप
नगर क्षेत्र में यातायात नियमों का पालन न करने वाले सहित वाहन संबंधी आवश्यक कागजात पूरे ना होने, वाहनों पर जाति सूचक शब्द लिखने पर और वाहनों पर हूटर-सायरन का प्रयोग करने वाले कुल 59 वाहनों के विरुद्ध रविवार को यातायात पुलिस ने चालान की कार्रवाई की है। यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि अपने वाहनो कों गलत तरिके सड़क किनारे खड़े ना करें।