जिला परिवहन अधिकारी ने शुक्रवार को सुबह से लेकर शाम 6 बजे तक विदिशा जिले के अलग-अलग हिस्सों में नियम विरुद्ध दौड़ रहे वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई। जिला परिवहन अधिकारी गिरजेश वर्मा ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान कुल 21 वाहन नियम विरुद्ध पाए गए। 6 वाहनों से मौके पर 23000 रुपए का शमन शुल्क जमा किया गया। 15 वाहनों को जब्त कर अलग-अलग थानो में खड़ा किया गया