परसिया: डुगरिया तीतरा में युवक ने सल्फास खाया, अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की टीम जान बचाने में जुटी
न्यूटन पुलिस चौकी क्षेत्र के डुंगरिया तीतरा गांव में रविवार को युवक ने सल्फास खा लिया। युवक को 108 एंबुलैंस से साढे पांच बजे परासिया अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छिंदवाडा रिफर कर दिया गया।राजेश कहार डुंगरिया तीतरा में रहता है। उसके पिता अलग मकान में रहते है। राजेश की पत्नी अपने मामा ससुर के घर गई थी। उसे पता चला कि राजेश ने सल्फास खा लिया है।