हरदा: अबगांव खुर्द के पास नहर में मिला किशोर कमलेश का शव, सोनखेड़ी में नहाते वक़्त बहा था, अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
Harda, Harda | Mar 3, 2026 हरदा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शर्मा कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय कमलेश मलाजपुरे का शव आज नहर से बरामद किया गया। किशोर रविवार को अपने चार दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था, जहां सोनखेड़ी के पास तेज बहाव में वह बह गया था। सुबह उसका शव घटनास्थल से करीब 800 मीटर दूर अबगांव खुर्द के पास शंकर मंदिर की पुलिया के नजदीक नहर की झाड़ियों में फंसा हुआ मिला।