बांसवाड़ा: कोतवाली थाना पुलिस ने बाइक चोरी गैंग का पर्दाफाश किया, दो आरोपी गिरफ्तार और एक नाबालिग को डिटेन किया
पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार और एक नाबालिग डिटेन कर उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की करीब एक दर्जन बाइक चोरी करना कबूल किया। गिरफ्तार आरोपी ईश्वर मईडा पुत्र रकमां निवासी पिपलवा हाल निवासी देवगढ़, अंबापुरा और राजू चरपोटा पुत्र हकरू निवासी करबलखोरा बाजना,मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।