चुनार: बहरामगंज में तेज हवा से हुई शार्ट सर्किट, गेहूं की साढ़े तीन बीघा फसल जलकर हुई लाखों की क्षति
चुनार थाना क्षेत्र के बहरामगंज में शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे के लगभग तेज हवा से शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई, जिससे साढ़े तीन बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। मिर्जापुर से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे कि आसपास के ग्रामीणों की फसल बच गई।