क्षेत्र में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। थाना कसडोल पुलिस ने निर्धारित समय सीमा के बाद और तय सीमा से अधिक ध्वनि में डीजे बजाने वाले संचालक पर कार्रवाई करते हुए मालवाहक वाहन सहित पूरा साउंड सिस्टम जब्त कर लिया है