कटनी नगर: फरार आरोपियों और जुआरियों पर कुठला पुलिस का प्रहार: मारपीट के 3 स्थाई आरोपी गिरफ्तार, चाका बाईपास पर जुआ खेलते 4 दबोचे
एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर कुठला पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मारपीट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चाका बाईपास के पास जुआ खेलते और राहगीरों से अभद्रता करते 4 जुआरियों को भी दबोचा गया है।