आगरा: रुनकता की आवासीय कॉलोनी में निकला 10 फीट लंबा अजगर, वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम ने किया रेस्क्यू
Agra, Agra | Jun 14, 2024 आगरा के रुनकता में एक आवासीय कॉलोनी में 10 फुट लंबा अजगर निकलने से लोगों में दहशत फैल गई, इसकी सूचना वाइल्डलाइफ की रैपिड रेस्पॉन्ड यूनिट को दी गई, एसओएस की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद 10 फुट लंबे अजगर का रेस्क्यू किया एवं कुछ देर चिकित्सीय निगरानी में रखने के बाद उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में छोड़ दिया गया।