कांठ: छजलैट थाना क्षेत्र के गांव चंगेरी मिलक में जमीनी विवाद में जमकर फायरिंग, महिला को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
छजलैट थाना क्षेत्र का गांव चंगेरी मिलक गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्ष आमने सामने आ गए जिसके बाद जमकर गोलियां चली। गोली लगने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। घायल को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरस हो रहा है जिसमें कुछ युवकों के हाथ में अवैध तमंचे भी