फतुहा: फतुहा रेल पुलिस ने स्टेशन से चोरी हुई बाइक के साथ चोर को बख्तियारपुर से किया गिरफ्तार
Fatwah, Patna | Sep 2, 2025 फतुहा रेल पुलिस ने स्टेशन परिसर से चोरी गई बाइक के साथ बाइक चोर को बख्तियारपुर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बाइक चोर बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रानी सराय निवासी रोहित राज है। बाइक चोर ने 21 जून को स्टेशन रोड फतुहा निवासी आर्यन राज की बाइक फतुहा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 से चोरी कर लिया था। रेल पुलिस ने गिरफ्तार बाइक चोर रोहित राज को जेल भेज दिया है।